ब्रेकिंग न्यूज़ : ए.सी.सी. कैमोर द्वारा फिर किया गया बच्चों की जान से खिलवाड़

( कैमोर )

प्रदेश के बाहर से आए मजदूरों को एसीसी ने डीएवी स्कूल मे रखा

कोविड-19 कोरोना संक्रमण काल में शासन द्वारा जहां बहुत ही गंभीरता के साथ सावधानी एवं बचाव के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं एवं विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा के लिए कठोर कदम भी उठाये जा रहे हैं वही एसीसी कैमोर के द्वारा बार-बार बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

एक बार पुन: एसीसी कैमोर ने डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश से आए मजदूरों को आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई है जिसमें 200 लोगों को एसीसी कैमोर सीमेंट वर्क्स में शट डाउन का कार्य करने के लिए बुलाया गया है । जहां बाहर से लोगों को बुलाने हेतु शासन की निर्धारित गाइडलाइन तय की गई है वही एसीसी द्वारा नियमों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाते हुए बाहर से लोगों को बुलाकर स्कूल में रखा गया है।

एसीसी के इस गैर जिम्मेदाराना कृत्य से पालको में अपने बालकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ को देखते हुए आक्रोश व्याप्त है। ऐसा महसूस होता है एसीसी अपने मुनाफे के लिए कुछ भी करने को तैयार है। अब क्षेत्रवासी एसीसी की इस मानसिकता को पूरी तरह से समझ चुके हैं और उसके विरोध में कभी भी जनाक्रोश फूट सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस ओर विशेष तौर से ध्यान देने का आग्रह किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें