ब्रेकिंग न्यूज: एसीसी कैमोर के खिलाफ बेरोजगार युवाओं द्वारा किया जाएगा धरना प्रदर्शन
( कैमोर )
स्थानीय बेरोजगार युवाओं के आन्दोलन को पं. श्याम तिवारी का समर्थन
वरिष्ठ समाजसेवी, श्रमिक नेता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पंडित श्याम तिवारी ने आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ को दिए गए साक्षात्कार में कैमोर नगर की विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैमोर नगर की खराब रोड न बनने के कारण प्रदूषण से लोगों का जीना हराम हो चुका है। उन्होंने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सांघी सीमेंट एवं वेलस्पन कंपनी का जिक्र करते हुए कहा कि यदि यह कंपनियां उद्योग नहीं लगाती हैं तो किसानों की जमीनों को वापस कराने के लिए उनके द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की जाएगी। क्षेत्र की ज्वलंत समस्या बेरोजगारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से शिक्षित बेरोजगार युवाओं के साथ हैं और उनको रोजगार दिलाने के लिए स्थानीय उद्योग एसीसी एवं एवरेस्ट के खिलाफ शीघ्र ही धरना प्रदर्शन करेंगे।
