ब्रेकिंग न्यूज़: नया कृषि कानून अन्नदाता को खुशहाली और समृद्धि देने वाला – विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक
( कटनी )
कृषि कानूनों को लाने का उद्देश्य किसानों की खुशहाली
भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल द्वारा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी है तब से ही देश का अन्नदाता खुशहाली और समृद्धि का जीवन जी रहा है। कृषि कानूनों को लाने का उद्देश्य केवल इतना है कि वो किसानों को खुशहाल देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों की आर्थिक सुरक्षा और उनकी आय बढ़ाने के लिए बड़ा कदम है। सरकार ने एमएसपी या मंडी को खत्म नहीं किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद जारी रहेगी।

इसको लेकर विपक्षी लोग किसानों को बरगलाकर उन्हें उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार किसान और उनकी खेती के हित में काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने गेहूँ व धान की सरकारी खरीद में बोनस के साथ खरीदी कर प्रदेश के किसानों को उन्नत एवं समृद्ध बनाने का काम किया है ।अंत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के लिए भविष्य में अत्यंत सहायक सिद्ध होने वाले हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वो कृषि कानूनों का अध्ययन कर सोच समझकर फैसला लें। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ,विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी की उपस्थिति रही ।

