गृह मंत्री डॉ. मिश्रा गुरूवार को बालाघाट में कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

( भोपाल )

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरूवार 17 दिसम्बर को बालाघाट और जबलपुर में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। डॉ. मिश्रा गुरूवार सुबह प्रात: 9 बजे हवाईपट्टी गोंदिया के लिये प्रस्थान करेंगे। गोंदिया से प्रात: 10:45 पर बालाघाट पहुँचेंगे। प्रात: 11 बजे बालाघाट जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर 2 बजे बालाघाट से हवाई पट्टी गोंदिया के लिये प्रस्थान कर गोंदिया से अपरान्ह 3:15 बजे जबलपुर पहुँचेंगे। सायंकाल 4 बजे डॉ. मिश्रा जबलपुर जिले कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा सायंकाल 5 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर सायंकाल 6 बजे भोपाल पहुँचेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें