मुख्य ख़बर

एनएसएस तथा एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने कटनी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में लगी जनकल्याण पर्व की सचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

(कटनी)  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी द्वारा  कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्राचार्य…

Share this:

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने श्रीमती अंजली पलैया को दिलाई पार्षद पद की शपथ

(ग्वालियर) कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नगर पालिका अधिनियम के तहत श्रीमती अंजली पलैया को…

Share this:

प्रधानमंत्री श्री मोदी से सीखा जा सकता है कठिनाइयों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खेल प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन समारोह में खिलाड़ियों को 25.389 करोड़ रूपए की दी…

Share this:

टी.बी. को हराने और देश को जिताने में लगाए पूरी शक्ति और जोश : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल द्वारा 75वें टी.बी. सील का विमोचन (भोपाल) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है…

Share this:

युवाओं की आंखों में सपने, भुजाओं में ताकत, पैरों में होती है गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवा संवाद (रोजगार केन्द्रित) कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए युवाओं से रू-ब-रू वितरित किए कॉन्ट्रेक्ट, ऑफर…

Share this:

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने ग्वालियर में किया देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन

पृथ्वी एवं मानव जाति की उत्पत्ति और विकास की अनूठी जानकारियां उपलब्ध हैं म्यूजियम में डायनासोर का अण्डा भी देखा जा सकता है म्यूजियम में (कटनी) उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने ग्वालियर में देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम (भू-विज्ञान संग्रहालय) का रविवार को उदघाटन किया। ग्वालियर के ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पर हैरीटेज बिल्डिंग विक्टोरिया मार्केट में स्थापित अत्याधुनिक जियो साइंस म्यूजियम के उदघाटन अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद थे। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति की धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ विशेष रूप से उपस्थित रही। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने पट्टिका का अनावरण कर एवं म्यूजियम के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर देश के पहले अत्याधुनिक जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन किया। साथ ही ग्वालियरवासियों को इस अनूठी सौगात की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उन्होंने सभी अतिथियों के साथ म्यूजियम की विभिन्न गैलरियों में दर्शाए गए भू-विज्ञान से संबंधित चित्रों, कलाकृतियों एवं जानकारियों को देखा एवं म्यूजियम की सराहना की। म्यूजियम के उदघाटन के बाद उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने महाराज बाड़ा पर स्थित वास्तु शिल्प के उत्कृष्ट नमूनों के रूप में खड़ी ऐतिहासिक इमारतों को भी देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने उप राष्ट्रपति को महाराज बाड़े की इमारतों के शिल्प एवं शैलियों से अवगत कराया। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद द्वारा ग्वालियर नगर निगम के सहयोग से तैयार किए गए देश के इस पहले अत्याधुनिक एवं अद्भुत जियो साइंस म्यूजियम में पृथ्वी की उत्पत्ति, मानव जाति एवं मानव सभ्यता का विकास और ब्रम्हाण्ड से जुड़ीं अनूठी जानकारियाँ समाहित हैं। म्यूजियम में डायनासोर का अण्डा सहित कीमती वस्तुएँ पर्यटकों को देखने के लिये उपलब्ध हैं। यह म्यूजियम भू-विज्ञान से संबंधित बच्चों से लेकर बड़ों तक की जिज्ञासाओं का समाधान उपलब्ध है। साथ ही वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह संग्रहालय ज्ञानवर्धक है। पृथ्वी विज्ञान से संबंधित दुर्लभ भू-वैज्ञानिक नमूनों को मल्टीमीडिया डिस्प्ले के जरिए म्यूजियम में दिखाया गया है। संग्रहालय की एक गैलरी में पृथ्वी की उत्पत्ति और विकास की जानकारी जियो साइंस म्यूजियम में दो गैलरियों के माध्यम से भू-विज्ञान के बारे में लाइट इफेक्ट के साथ आकर्षक ढंग से जानकारी संजोई गई है। एक गैलरी में पृथ्वी के विकास को दर्शाया गया है, जिसमें उल्लेख है कि पृथ्वी अपने मूल स्वरूप में किस प्रकार आई और कौन-कौन सी चीजों से मिलकर पृथ्वी बनी है। वर्तमान में जो पृथ्वी है, असल में वह कैसी दिखती है। पृथ्वी के भीतर लावा किस तरह से तैयार होता है और ज्वालामुखी फूटने से किस तरह पर्वतों का निर्माण होता है। यह सब जानकारियां बखूबी ढंग से संग्रहालय में दर्शायी गई हैं। यहाँ आने वाले पर्यटन भूकम्प का अनुभव भी कर सकेंगे। इसके अलावा वायु मण्डल और महासागर के बारे में भी वर्णन है। लाइट इफेक्ट और अत्याधुनिक मशीनी तकनीक से बड़े बखूबी ढंग से यह सब प्रदर्शित किया गया है। मानव सभ्यता के विकास की गाथा बयां कर रही है दूसरी गैलरी जियो साइंस म्यूजियम की दूसरी गैलरी में मानव जाति और मानव सभ्यता के विकास को बड़े बखूबी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें यह भी दर्शाया गया है कि धरती पर डायनासोर की उत्पत्ति और विलुप्ति हुई। साथ ही मानव की उत्पत्ति कैसे हुई और कैसे उसका जीवनक्रम आगे बढ़ा। मानव सभ्यता की जीवन शैली में आए बदलाव का यह वर्णन भी दर्शनीय है। कार्यक्रम में इनकी भी रही मौजूदगी जियो साइंस म्यूजियम के उदघाटन कार्यक्रम में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक श्री असित साहा, संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव एवं जियो लॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी भी मौजूद थे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का रविवार को ग्वालियर एयरबेस पर आगमन हुआ। विमानतल पर उप राष्ट्रपति का राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उप राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ और केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आएं।इस अवसर पर ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, श्रीमती इमरती देवी, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, श्री रमेश अग्रवाल एवं श्री रामबरन सिंह गुर्जर सहित जन-प्रतिनिधियों ने उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का स्वागत किया।

Share this:

Forex मार्केट में 4.85 करोड़ की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने गैंग के 5वें सदस्य को किया गिरफ्तार

गैंग के अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार (भोपाल)   क्राइम ब्रांच इंदौर ने फॉरेक्स मार्केट में…

Share this:

ग्वालियर की उत्सवधर्मिता की देशभर में विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में 100वें तानसेन संगीत समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ…

Share this:

जीवाजी राव ने जो शिक्षा का सपना देखा था वह आज हो रहा है साकार : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़

जीवाजी विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नक्षत्र की तरह उभरता संस्थान है : केन्द्रीय मंत्री श्री…

Share this:

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने ग्वालियर में किया देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन

पृथ्वी एवं मानव जाति की उत्पत्ति और विकास की अनूठी जानकारियां उपलब्ध हैं म्यूजियम में…

Share this:

आमजन को उच्च स्तरीय नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करें : मंत्री श्री परमार

(भोपाल) आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में शासकीय यूनानी चिकित्सा महाद्यिालय भोपाल…

Share this:

यह भी देखें