उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दद्दा धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की सहभागिता
(कटनी) – गृहस्थ संत परम पूज्य गुरुदेव पं. देवप्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पहुंचकर सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होकर पूजन-अर्चन किया एवं परम पूज्य दद्दा जी के समाधि स्थल पहुंचकर उनके श्रीचरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर साधु-संत एवं आमजन मौजूद रहे।

