कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisement

व्यापार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नग़द राशि एवं लग्जरी वाहन सहित लगभग 76 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त

(भोपाल) मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में वित्तीय अपराधों एवं आमजन से धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कटनी जिले की एनकेजे थाना पुलिस को व्यापार में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। कार्रवाही के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 लाख 30 हजार रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त एक लग्जरी वाहन सहित 76 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें