नगर परिषद की कैमोर की अभिनव पहल नगर प्रवेश मार्ग पर बना आकर्षक आर.आर.आर सेंटर, बैकलैन एवं सकरी गलियों का हुआ कायाकल्प

Advertisement

(कटनी) नगर परिषद कैमोर द्वारा स्वच्छता एवं नगर सौंदर्यीकरण को लेकर निरंतर नवाचारपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर के मुख्य प्रवेश मार्ग पर नव निर्मित आर.आर.आर. (रेड्यूस, रियूज, रिसायकल) सेंटर विकसित किया गया है, जो वर्तमान में नगरवासियों एवं राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

क्षेत्र के निर्माण एवं विकास की नींव विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से नगर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं जनहित से जुड़े विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उनके सतत सहयोग से नगर परिषद द्वारा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने हेतु अभिनव पहलें की जा रही हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर ने कहा कि परिषद द्वारा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने हेतु लगातार विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। नगर के प्रवेश मार्ग पर निर्मित आर.आर.आर. सेंटर नगर की नई पहचान के रूप में विकसित हो रहा है। वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री संतोष केवट ने बताया कि परिषद द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध रूप से स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे नगर का समग्र वातावरण बेहतर एवं आकर्षक बन रहा है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मनीष परते के निर्देशन में तैयार किए गए इस आर.आर.आर. सेंटर का उद्देश्य अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग को बढ़ावा देना एवं नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। परिषद द्वारा सेंटर को आकर्षक रंग-रोगन, स्वच्छ परिसर एवं रचनात्मक सज्जा के माध्यम से सुंदर स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे नगर की सकारात्मक छवि उभरकर सामने आ रही है।

इसके साथ ही परिषद द्वारा नगर की बैकलैन एवं सकरी गलियों का भी व्यापक रूपांतरण किया गया है। पूर्व में उपेक्षित एवं अव्यवस्थित रहने वाले इन क्षेत्रों में अब नियमित साफ-सफाई, रंगीन पेंटिंग, दीवार सज्जा एवं प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से नया स्वरूप दिखाई दे रहा है। इन कार्यों से न केवल स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि नगर की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।नगर परिषद कैमोर के इन प्रयासों की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें