मैहर में जंगली हाथी की दस्तक, वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

हिनौता के गोरसरी पहाड़ में हाथी का मूवमेंट, ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

मैहर। RPKP INDIA NEWS
बांधवगढ़ क्षेत्र से आया एक जंगली हाथी वर्तमान में मैहर जिले के रामनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम हिनौता के गोरसरी पहाड़ क्षेत्र में मूवमेंट कर रहा है। हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

हाथी को मॉनिटर करने एवं आवश्यक होने पर रेस्क्यू करने के लिए बांधवगढ़ से विशेष टीम मौके पर पहुंच गई है। वनमंडल मैहर की टीम भी बांधवगढ़ की टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन से भी मौके पर उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग करने का आग्रह किया गया है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा हाथी के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी गई है।

इस संबंध में वन मंडल अधिकारी विद्या भूषण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें