RPKP INDIA NEWS चैनल का टाइम केबल टीवी नेटवर्क पर हुआ शुभारंभ, चैनल नंबर 115 पर मिलेंगी स्थानीय खबरें
मैहर /सरला नगर। RPKP INDIA NEWS
खबरों की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रहे RPKP INDIA NEWS चैनल का प्रसारण आज टाइम केबल टीवी नेटवर्क, सरला नगर पर विधिवत रूप से शुरू किया गया। चैनल के प्रसारण की शुरुआत मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मैहर के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी लल्लू महाराज द्वारा की गई। इस अवसर पर RPKP INDIA NEWS जिला ब्यूरो चीफ मैहर सुनील कुमार दाहिया, RPKP INDIA NEWS कटनी जिला ब्यूरो चीफ मोहित सोनी एवं RPKP INDIA NEWS न्यूज चैनल के प्रधान संपादक संतोष प्रसाद तिवारी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्रसारण शुरू होने के साथ ही क्षेत्रवासियों को स्थानीय एवं आसपास की महत्वपूर्ण खबरें अब अपने टीवी स्क्रीन पर आसानी से देखने को मिल सकेंगी। RPKP INDIA NEWS चैनल का प्रसारण टाइम केबल टीवी नेटवर्क के चैनल नंबर 115 पर शुरू किया गया है। चैनल के माध्यम से क्षेत्र की स्थानीय खबरें, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही दर्शकों को सुबह-शाम भक्ति संगीत का प्रसारण भी देखने-सुनने को मिलेगा। वहीं जिले में आयोजित होने वाले प्रमुख एवं बड़े कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी RPKP INDIA NEWS चैनल के माध्यम से किए जाने की जानकारी दी गई है।
RPKP INDIA NEWS चैनल का उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक एवं सत्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता की आवाज को प्रमुखता से सामने लाना और क्षेत्र की खबरों को तेजी से लोगों तक पहुंचाना है। अब अपने आसपास की हर खबर के लिए देखते रहिए — RPKP INDIA NEWS चैनल, टाइम केबल टीवी नेटवर्क सरला नगर चैनल नंबर 115।
✍️ सुनील कुमार दाहिया
RPKP INDIA NEWS
जिला ब्यूरो चीफ,मैहर
