नशा मुक्ति अभियान के तहत वृहद रैली एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

(सतना) प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सतना में जिला प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं वृहद रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. गुप्ता के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. मनीष प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नशा मुक्ति अभियान की शपथ एवं जागरूकता रैली से हुआ। रैली के पश्चात एनएसएस एवं एनसीसी के विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में स्वयंसेवक मनीषा कुशवाहा, रानी प्रजापति, आंचल कुशवाहा एवं आयुषी सिंह ने सहभागिता की। इसके पश्चात निबंध, भाषण एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में सौम्य दाहिया ने प्रथम एवं शियांशी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी कोरी प्रथम एवं रुबीना बानो द्वितीय रहीं।

स्लोगन प्रतियोगिता में मोहित कुशवाहा ने प्रथम एवं विजय सिंह कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अजय सिंह, डॉ. नवीन कुमार, जिला प्रशासन सामाजिक न्याय विभाग से के.के. शुक्ला एवं राजेंद्र प्रसाद शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक मोहित कुशवाहा ने किया तथा आभार प्रदर्शन महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गरिमा सिंह ने किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें