केंद्रीय नोडल अधिकारी पीएमडीडीकेवाय ने चन्देरा तिगैला स्थित मधुमक्खी पालन गतिविधि का किया निरीक्षण

(टीकमगढ़) अतिरिक्त सचिव श्रम मंत्रालय भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी श्री अजय शर्मा ने विकासखंड जतारा के चन्देरा तिगैला स्थित जतारा महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी एवं कृषि विभाग के सहयोग से संचालित मधुमक्खी पालन गतिविधि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने मधुमक्खी पालन की प्रक्रिया, उत्पादन एवं महिला किसानों की सहभागिता की जानकारी लेते हुए गतिविधि से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित इस मधुमक्खी पालन गतिविधि की सराहना की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें