सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण समाधान करें-कलेक्‍टर श्री विश्‍वकर्मा

(जबलपुर) कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्‍टर रविशंकर राय, शैलेन्‍द्र सिंह एवं अखिलेश सिंह तथा सभी अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर श्री विश्‍वकर्मा ने राजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जबलपुर जिला पहले भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है, इस सकारात्मक गति को बनाए रखने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदार गंभीरता से काम करें।

उन्‍होंने कहा कि राजस्व विभाग की शिकायतों के निराकरण में जिले में सकारात्मक प्रगति हुई है। सभी एसडीएम और तहसीलदार अच्छा काम कर रहे हैं। इस गति को बनाए रखने के साथ लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत किया जाए। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग की शिकायतों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र की शिकायतों की समीक्षा कर रैंकिंग में सुधार के प्रयास करें।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल बंद कराना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान कर उसका संतुष्टिपूर्वक निराकरण करना प्राथमिकता है। यदि किसी शिकायत के निराकरण में जिला स्तर से हस्तक्षेप की आवश्यकता है तो अधिकारी इसकी जानकारी दें।

तहसीलदारों के कामकाज की भी करें समीक्षा- 

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एसडीएम को अपने-अपने सब डिवीजन में तहसीलदारों और अन्य अधीनस्थ अधिकारियों के कामकाज की भी सीएम हेल्पलाइन के दृष्टिकोण से नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण पर विशेष फोकस रखा जाए। बैठक में जिले में लंबित शिकायतों, ग्रेडिंग मंथ की पेंडेंसी और 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें