धान खरीदी केन्द्रों में रखें बारिश से बचाव की व्यवस्था – कलेक्टर

धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण का दिये निर्देश

कटनी – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को कटनी, स्लीमनाबाद तथा बहोरीबंद तहसील अन्तर्गत विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से चर्चा कर उनका फीडबैक लिया। साथ ही केन्द्रों के प्रभारियों को भी उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम रोहित सिसोनिया, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सहायक आपूर्ति अधिकारी के.एस. भदौरिया, सहायक आयुक्त सहकारिता अरुण मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उपार्जन केन्द्रों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने सबसे पहले कटनी तहसील अन्तर्गत कृष्णा वेयर हाउस का निरीक्षण किया। जिसके बाद स्लीमनाबाद के शिरोमणी वेयर हाउस, भोलाराम वेयर हाउस और तिवारी वेयर हाउस पहुंचकर उपार्जन कार्य का जायजा लिया। स्लीमनाबाद के शिरोमणि वेयर हाउस में कलेक्टर ने केन्द्र प्रभारी से उपार्जन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि रैपुरा उपार्जन केन्द, संसारपुर, तेवरी केन्द्रों का उपार्जन शिरोमणि वेयर हाउस में किया जा रहा है। जिसमें रैपुरा केन्द्र में कुल 625 पंजीकृत कृषकों में से 104 किसानों से 670 एमटी धान का उपार्जन अब तक हुआ है। इसी प्रकार संसारपुर में 236 में से 32 किसानों से 390 एमटी, और तेवरी अन्तर्गत 599 पंजीकृत कृषकों में से 99 कृषकों से 681 एमटी धान का उपार्जन हुआ है। कलेक्टर ने उपार्जित धान का भुगतान समय पर किसानों को करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने उपार्जन कार्य में संलग्न केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से सतत् रुप से संपर्क करें और उन्हें अपनी उपर्ज का विक्रय करने उपार्जन केन्द्रों तक लाने के लिये प्रयास करें। वहीं उपार्जित धान और किसानों को किये गये भुगतान की जानकारी लेते हुये कलेक्टर ने कहा कि भुगतान और परिवहन कार्य में पेन्डेन्सी नहीं रखें। उपार्जन केन्द्रों में वारदानों की उपलब्ध की जानकारी लेते हुये आवश्यक प्रबंधक करने के निर्देश भी कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

बहोरीबंद पहुंचकर ओपन कैप में की जा रही उपार्जन की गतिविधियों की जानकारी कलेक्टर ने ली। उन्होने समिति स्तर से किसानों को द्वितीस एसएमएस भेजने और मौसम के अनुरुप किसानों को उपार्जन केन्द्रों में पहुंचने के लिये संपर्क करने के निर्देश दिये। साथ ही समितियों पर उपार्जिन धान की असमय बारिश से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने लिये भी निर्देशित किया।

किसानों से चर्चा कर लिया फीडबैक

धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपार्जन केन्द्रों में अपनी उपज का विक्रय करने पहुंचे किसानों से भी चर्चा की। उन्होने उपार्जन को लेकर आ रही समस्याओं व सुविधाओं के संबंध में किसानों से फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होने बहोरीबंद ओपेन कैप में कृषक बहोरी यादव, स्लीमनाबाद में कृषक रामलाल गुप्ता/ मणि मोहन गुप्ता सहित अन्य कृषकों से भी बातचीत की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें