एसडीएम कार्यालय बहोरीबंद और तहसीलदार न्यायालय स्लीमनाबाद का निरीक्षण
कटनी – बुधवार को भ्रमण के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने एसडीएम कार्यालय बहोरीबंद और तहसीलदार न्यायालय स्लीमनाबाद का निरीक्षण किया। एसडीएम कार्यालय बहोरीबंद के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोर्ट रुम, तहसीलदार कोर्ट, नायब नाजिर कक्षों का निरीक्षण कर कार्यालयीन गतिविधियों के संचालन के संबंध में जानकारी ली। वहीं बहोरीबंद एसडीएम कार्यालय में स्थिति आधुनिक रिकॉर्ड रुम का निरीक्षण भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया। मॉर्डन रिकॉर्ड रुम के विजिट के दौरान उन्होने सुरक्षा उपकरणों के कार्यशीलता की जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था फायर सेफ्टी से संबंधित उपकरणों का ऑडिट कराने के लिये एसडीएम बहोरीबंद रोहित सिसोनिया को निर्देशित किया।

तहसीलदार कार्यालय स्लीमनाबाद पहुंचकर कलेक्टर ने तहसीलदार न्यायालय, रिकॉर्ड रुम, कनेक्टिविटी के संबंध में जानकारी ली। साथ ही न्यायालय में प्रकरणों की पेन्डेन्सी के संबंध में जानकारी प्राप्त आवश्यक निर्देश भी तहसीलदार स्लीमनाबाद विजय द्विवेदी को दिये।

