फिट इंडिया कैम्पेन के तहत विजयराघवगढ़ में निकाली गई साईकल रैली
कटनी – खेल और युवा कल्याण विभाग कटनी द्वारा फिट इंडिया कैम्पेन कार्यक्रमो की श्रृंखला में बुधवार 16 दिसम्बर को खेल और युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के समन्वय व सहयोग विकासखण्ड विजयराघवगढ़ में साइकल रैली का आयोजन किया गया। यह साईकल रैली शास. उत्कृष्ट उच्च.माध्य.विधालय विजयराघवगढ़ से प्रारंभ कराई गई। जिसमें विधालय के विधार्थियों द्वारा फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज का संदेश दिया और यह साइकल रैली वापस विधायल में समपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमति उमा चड़ार समन्वयक विकासखण्ड विजयराघवगढ़ द्वारा अनुप डांगीवाला जिला क्रीड़ा अधिकारी, उत्कृष्ट विधालय विजयराघवगढ़ की प्राचार्य सरस्वती मिश्रा, ओ.पी. सिंह एनएसएस, जयपाल उईके शिक्षक, शिवानी सोनी, विपिन नेहरू युवा केन्द्र के साथ विधालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

