किसानों को कहीं पर भी अपनी फसल बेचने का पूर्ण अधिकार मिला

( भोपाल )

पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री ने किसान सम्मेलन को किया संबोधित

पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि देश में किसानों को आर्थिक रूप से और अधिक सक्षम बनाने के लिये नये कृषि कानून बनाये गये हैं। इन कानूनों की मदद से किसान अपनी फसल कहीं पर भी बेच सकेंगे। राज्य मंत्री श्री पटेल आज सतना में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सतना जिले में किसानों की सुविधा के लिये प्रत्येक 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर धान खरीदी के लिये उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि कृषि अधोसंरचना के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देशभर में पहले स्थान पर है। किसानों को कृषि कार्य के लिये जीरो प्रतिशत की दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में सहकारी बैंकों को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत करने के लिये राज्य सरकार की ओर से वित्तीय मदद दी गई है। सम्मेलन में सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि नये कृषि कानून के तहत किसान अपने अनाज का दाम स्वयं तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान व्यापारियों से अब सीधे जुड़ सकेंगे। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था बंद कृषि उपज मण्डियाँ भी निरंतर काम करती रहेंगी। कार्यक्रम में किसानों को कृषि उपकरण खरीदने हेतु अनुदान राशि भी वितरित की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें