मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये

( भोपाल )

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर अपने निवास पर उनके चित्र पर पुष्पमाला चढ़ाई, श्रद्धा सुमन अर्पित किये और सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें स्मरण करते हुए कहा उनका जीवन दर्शन देशवासियों को हमेशा प्रेरणा देता है। उनका ओजस्वी, तेजस्वी और यशस्वी व्यक्तित्व सदा भारत के नागरिकों का मार्गदर्शन करता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री वाजपेयी एक ऐसे राजनेता थे, जिनका सभी राजनीतिक दल सम्मान करते थे। वे कुशल वक्ता थे। जब वे सदन में बोलते थे तो हर कोई उन्हें सुनना चाहता था। भारत के इतिहास में स्व. श्री वाजपेयी का सम्पूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरूष के रूप में दर्ज है। उन्होंने देश के चहुमुंखी विकास के लिये महत्वपूर्ण कार्य किये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें