कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिये दल हुआ रवाना
कटनी – राज्य के अंदर कृषक प्रशिक्षण सहभृमण दल बुधवार को रवाना हुआ। कलेक्ट्रेट प्रांगण से दल को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर उद्यानिकी विभाग के विकास अधिकारी बिजरावगढ़ कटनी रीठी बहोरीबंद बड़वारा के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दल में शामिल जिले के 53 किसान, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा के कृषि महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि प्रक्षेत्रों का अध्ययन भ्रमण करेंगे।

