शासकीय जिला चिकित्सालय में हुआ कोविड वैक्सीनेशन का ड्राई रन

कटनी – प्रदेश में कोविड-19 के लिए वेक्सिनेशन के पूर्व रिहर्सल के तौर पर तैयारियों को परखने के लिए 8 जनवरी को कटनी जिले सहित प्रदेश के 51 जिलों में ड्राई रन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में शासकीय जिला चिकित्सालय में भी कोविड वेक्सीनेशन को लेकर ड्राई रन का आयोजन हुआ। सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा ने बताया कि ड्राय रन के लिए वैक्सीन केरियर से वैक्सीन को टीकाकरण केन्द्र तक पहुँचाने, टीकाकरण तथा इस दौरान कोविड-19 टीकाकरण के सभी प्रोटोकॉल के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड-19 के लिए वेक्सिनेशन के पूर्व रिहर्सल के तौर पर तैयारियों को परखने के लिए ड्राई रन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4 स्थानों भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर में कोल्ड चैन स्टोर तैयार किया गया है। पहले इन स्टोर में स्वीकृत वैक्सीन का भंडारण होगा। यहां से वैक्सीन को संभाग, संभाग से जिलों और जिलों से पीएचसी में बनाए गए कोल्ड चैन स्टोर में भेजा जायगा। यहां से वैक्सीन सीधे टीकाकरण केंद्र पर पहुँचाई जाएगी, जहां पर पहले से रजिस्टर्ड व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।

कोविड वैक्सीनेशन के पहले चरण में हेल्थ वर्कर का टीकाकरण होगा। इनको कोविन प्लेटफार्म पर रजिस्टर किया गया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता को जिस दिन और जिस समय वैक्सीन लगाया जाना है, उसको कोविन प्लेटफार्म के माध्यम से उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा सूचना दी जाएगी। कोविड वैक्सीन के लिए प्रस्तावित सभी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड-19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें