आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में दो न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध

कटनी – जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गतदिवस गुरुवार को आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 03 द्वारा ग्राम टेडी में आबकारी उडनदस्ता ए टीम द्वारा कार्यवाही की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी पी केवट के नेतृत्व में इस कार्यवाही के दौरान 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई है। इसके साथ ही 300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर 2 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये हैं। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त की गई मदिरा एवं लहान की अनुमानित राशि लगभग 18 हजार रूपये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें