ब्रेकिंग न्यूज़ : कटनी जिले मे निकलेगा सोना: जी.एस.आइ. की टीम ने की पुष्टि

कटनी – सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार म.प्र. के कटनी जिले में सोना है। जी.एस.आइ. (जियोलॉजीकल सर्वे ऑफ इंडिया) की टीम ने महीनों सर्वे किया तब इसकी पुष्टि हुई है। जिले के इमलिया गांव की मिट्टी का परीक्षण के बाद जी एस आइ ने जमीन के 200 मीटर अंदर सोना होने पर मुहर लगा दी है।

इमलिया खदान में 121 करोड़ रुपये का सोना होने का अनुमान है। साढ़े छह हेक्टेयर की खदान नीलाम हुई है। इमलिया में 1970 में खुदाई के प्रयास किए गए। इसके बाद 1999 में भी यहां पर सर्वे के दौरान सोना होने की जानकारी मिली थी। नीलामी की प्रक्रिया के बाद ग्रामीणों में उत्सुकता है , वे यह देखना चाहते हैं कि आखिर सोना कैसे निकलता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें