ब्रेकिंग न्यूज़ : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में विशेष शिविरों के माध्यम से बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

कटनी – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जिलेभर में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रता धारियों के कार्ड बनाए जा रहे है। इसके लिए 24 दिसमबर से जिलेभर में विशेष शिविरों का आयेाजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से प्रतिदिन पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाए जा रहे है। आयुष्मान भारत योजना के कार्ड लोक सेवा केन्द्रों एवं सीएससी के माध्यम से शिविरों में बनाए जा रहे है।

जिला ई-गवर्नेन्स सोसाईटी सौरभ नामदेव ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 2 लाख 75 हजार 564 व्यक्तियों के आयुष्मान भारत कार्ड का पंजीयन कर उनके कार्ड स्वीकृत किये जा चुके हैं। वही गतदिवस शनिवार को 10 हजार 845 व्यक्तियों का पंजीयन आयुष्मान भारत योजना के तहत शिविरों के माध्यम से किया गया है।

पंजीयन के लिये आवेदक खाद्यान्न पर्ची धारक, संबल कार्ड धारी, एसईसीसी सूची में जिनके नाम है ऐसे परिवार के मुखिया एवं सदस्य आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनवाने हेतु अपना आधार कार्ड, पात्रता पर्ची, मोबाइल नं. लेकर शिविर स्थल पर पहुंचकर संपर्क कर उक्त कार्ड बनवा सकते है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें