सागर कमिश्नर आनंद शर्मा व सागर संयुक्त संचालक डीएस परिहार ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला शहरी विकास प्राधिकरण छतरपुर के परियोजना अधिकारी निरंकार पाठक को किया सम्मानित: दिया विभागीय प्रशस्ति पत्र
सागर कमिश्नर आनंद शर्मा व सागर
मध्य प्रदेश शासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मानित किया जा रहा है l संभागीय मुख्यालय सागर में कमिश्नर आनंद शर्मा ने छतरपुर जिले से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला शहरी विकास प्राधिकरण छतरपुर के जिला परियोजना अधिकारी निरंकार पाठक को सम्मानित किया गया है l सागर संभाग के छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना और सागर जिले के समस्त जिला शहरी विकास प्राधिकरण की जिला परियोजना अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों सहित समस्त सब इंजीनियर मौजूद रहे l सागर संभाग के नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन विभाग के संभागीय कार्यपालन यंत्री एलएल तिवारी ने उत्कृष्ट कार्यों की समीक्षा भी की l उधर उत्कृष्ट कार्यों के लिए छतरपुर जिले के जिला शहरी विकास प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी निरंकार पाठक को सागर कमिश्नर आनंद शर्मा एवं नगरीय प्रशासन विभाग सागर के संयुक्त संचालक डीएस परिहार ने विभागीय प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें