विधायक श्री पाठक ने बरही में कृषि महाविद्यालय की स्थापना के लिये मुख्यमंत्री से किया आग्रह

कटनी – नगर परिषद् बरही में कृषि महाविद्यालय की स्थापना को लेकर पूर्व राज्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। पत्र में श्री पाठक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि क्षेत्रीय नागरिकों की मांग पर बरही में कृषि महाविद्यालय की स्थापना की जाये। इससे क्षेत्र एवं जिले का विकास तो होगा ही, साथ ही विद्यार्थियों को उन्नत कृषि तकनीक के अध्ययन का अवसर मिलेगा। उन्हें प्रवेश मिल सकेगा, इससे स्थानीय किसानों को भी उन्नत तरीके से खेती-किसानी की जानकारी भी मिल सकेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें