गांव में कच्ची शराब बनाने के खिलाफ ग्राम वासियों ने किया हंगामा
( बरही )
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए नशाबंदी पर पुलिस प्रशासन को सख्त आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन के द्वारा नशाबंदी हेतु जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इन सबके बावजूद पुलिस थाना से मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही कच्ची शराब बनाने का जखीरा पाया गया जिसमें ग्रामवासियों ने एकत्र होकर अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बरही के ग्राम सिजहरा में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही थी जिसकी सूचना ग्राम वासियों ने पुलिस को दी लेकिन पुलिस काफी लेट पहुंची तब तक ग्रामवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शराब बनाने वालों को गांव छोड़कर जाने के लिए हंगामा कर दिया। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करता है या महज खानापूर्ति कर इस मामले को छोड़ दिया जाता है।
