मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 84 आवेदकों ने सुनाई समस्यायें

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

कटनी – मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में जिले भर से लगभग 84 आवेदकों ने अपने आवेदन दिये। इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जनसुनवाई में जिले भर से आये आवेदकों की समस्यायें सुनते हुये उनके आवेदन लिये। उन्होने प्राप्त प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुये उनके यथोचित् निराकरण के लिये निर्देशित किया। उन्होने कहा कि की आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से लें और उन पर आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में जगतपुर उमरिया निवासी मीना सिंह ने अपना आवेदन देकर मृत्यु सहायता राशि के भुगतान के लिये आवेदन किया। उसने बताया कि 7 फरवरी 2020 को सड़क दुर्घटना में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद पटवारी द्वारा दस्तावेज मांगकर प्रकरण तैयार कराया गया था। लेकिन अब तक सहयता राशि मुझे प्राप्त नहीं हुई है। इस पर एसडीएम कटनी को कार्यवाही करते हुये रिपोर्ट देने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिये।

वहीं एक प्रकरण में देवरी टोला निवासी सुखदेव प्रसाद गौतम ने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की। जिस पर सात दिवस में परीक्षण कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने एसडीएम कटनी को दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें