बर्ड फ्लू बीमारी के प्रति किया जागरुक

एग्ज और चिकिन शॉप में पहुंचकर बचाव व रोकथाम की दी समझाईश

कटनी – बर्ड फ्लू बीमारी रोकथाम के मद्देनजर कटनी नगर निगम क्षेत्र की एग्स और चिकन शॉप का निरीक्षण उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर. पी. एस. गहरवार एवं डॉ. आर. के. सोनी नेकिया। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत संचालित चिकन शॉप में विक्रेताओं को साफ सफाई रखने की विशेष हिदायत दी गई। दक्षिण भारत से आने वाले किसी भी प्रकार की अंडे व चिकन को रोकने की एवं किसी भी प्रकार की पक्षियों में आकस्मिक मृत्यु पर सूचित करने की समझाइश दी गई।

सरसवाही में दो मुर्गियों की मौत की जानकारी मिलने पर आरआरटी को भी भेजा गया है। यह जानकारी उप संचालक पशु चिकित्सा ने दी। उन्होने बताया कि दोनों के सैम्पल लेकर परीक्षण के लिये भोपाल भेज दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें