बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के दौरे पर पहुँचे एमपी स्टेट सिविल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री लोधी

क्षेत्र की विभिन्न खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

कटनी – मंगलवार को एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं बड़ा मलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह कटनी जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होने बहोरीबंद तहसील अन्तर्गत संचालित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डे भी मौजूद रहे। बहोरीबंद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक श्री सिंह ने धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर उपार्जन कार्य की गतिविधियों की भी जानकारी ली। जिसमें उन्होने खरीदी केन्द्र पटोरी, सलैया पहुंचकर उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा भी की।

इसके बाद विधायक श्री लोधी बाकल पहुंचे, जहां पर उन्होने रानी अवंती बाई तिराहा में वीरांगना शहीद रानी अवंति बाई लोधी की प्रातिमा पर माल्यार्पण किया। बाकल में ग्रामीणजनों ने विधायक श्री लोधी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद श्री लोधी बहोरीबंद विधायक श्री पांडेय के साथ बरही के लिए निकले। जहां बाकल के अन्य तीन स्थानों में खमतरा मोड़, बरतरा में भी उनका ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद विधायक श्री सिंह बरही पंहुचकर एक मंचीय कार्यक्रम में सम्मलित हुए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें