ब्रेकिंग न्यूज़ : एसीसी अमेहटा प्रोजेक्ट में स्थानीय बेरोजगारों को मिले रोजगार : एचआर को सौंपा ज्ञापन

( कैमोर ) आप देख सकते हैं, किस तरह भारतीय जनता पार्टी कैमोर मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर के कुशल नेतृत्व में एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शिवम पांडे की सक्रियता में कैमोर नगर के शिक्षित बेरोजगारों ने शांतिपूर्वक ढंग से एसीसी एच आर हेड एस पी सिंह को ज्ञापन सौंपा जिससे अमेहटा में आए नए प्रोजेक्ट में रोजगार मिल सके। संबंधित विषय की चर्चा को लगभग 200 शिक्षित बेरोजगारों की उपस्थिति में छेदीलाल पांडे, मनोज द्विवेदी, भवानी राजा मिश्रा, सहित सभी स्थानीय गणमान्य नागरिकों के द्वारा शांतिपूर्वक ढंग से कंपनी के आला अधिकारियों तक अपनी बात रखी। साथ ही साथ उन्होंने अपने शब्दों के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक माननीय संजय सत्येंद्र पाठक जी के लिए भी बताया कि माननीय श्री पाठक जी ने पिछली बैठक में इस विषय में सख्ती दिखाते हुए प्लांट हेड से भी बात रखी है कि सर्वप्रथम स्थानीय बेरोजगारों को ही नए प्रोजेक्ट में काम दिया जाए। ज्ञापन में पहुंचे समस्त 200 लोगों ने क्षेत्रीय विधायक को भी आभार व्यक्त किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें