देश के भौगोलिक केन्द्र बिन्दु करौंदी को विकसित करने सांसद श्रीमती सिंह ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह

कटनी – भारत का भौगोलिक केन्द्र बिन्दु करौंदी कटनी जिले में स्थित है। इसके सर्वांगीण विकास के लिये शहडोल संसदीय क्षेत्र से सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। करौंदी के विकास को लेकर लिखे गये अपने पत्र में सांसद श्रीमती सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि देश का केन्द्र बिन्दु करौंदी उनके संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत विधानसभा बड़वारा में आता है। इस स्थल पर देश-विदेश से पर्यटक भी आते हैं। करौंदी ग्राम के चारो तरफ वन क्षेत्र है। जिसे प्राकृतिक स्वरुप देकर पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जा सकता है। साथ ही यह क्षेत्र जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र भी है। इसलिये यहां पर जनजातीय लोक कला संस्कृति के प्रदर्शन के लिये आवश्यक विकास कार्य कराये जा सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें