राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न
कटनी – नेहरु युवा केंद्र कटनीएवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सयुंक्त तत्वाधान में गतदिनों शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी के सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर नदीमा शीरी, संगमित्रा गौतम, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. सुधीर खरे, डॉ. चित्रा प्रभात, डॉ. आर. पी. सिंह, जिला खेल अधिकारी विजय कुमार भार, जिला पंचायत सदस्य धीरेन्द्र सिंह शामिल हुये।
इस अवसर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी आयोजित हुईं। जिसमें बडवारा की अंशिका तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा छतीसगढ़ी आदिवासी लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जिला युवा संसद में एवं राज्य सतरीय युवा संसद में कुमारी सान्या सिंह, कुमारी पुष्पलता विश्वकर्मा, चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी साहू प्रथम, चंचल श्रीवास द्वितीय, संजना सोनी तृतीय, शारीरिक दक्षता दिवस (वोलीबॉल) में शिवम् कोरी ।कटनी को विजेता एवं सशांक सिंह एनकेजे को उपविजेता तथा कब्बडी में विजेता अंकित कुशवाहा एवं टीम बंडा को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। तिलक महाविद्यालय की एनएसएस की स्वयंसेवक अंकिता विश्वकर्मा एवं प्रांजलि शुक्ला ने भी आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सहित अन्य संबंधित छात्र-छात्रायें भी उपस्थित रहे।

