पंख अभियान के तहत आयोजित की गई गतिविधियां

( कटनी ) – संचालनालय महिला एवं बाल विकास म0प्र0 द्वारा बालिकाओं के बहुमुखी विकास के लिए बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अन्तर्गत पंख अभियान की परिकल्पना की गई है। पंख अभियान अन्तर्गत स्वास्थ्य समाज की परिकल्पना के आधार पर प्रत्येक बालिका को सशक्त एवं सम्बल जीवन की आधारशिला रखने हेतु सुरक्षा जागरूकता, पोषण जानकारी एवं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर कार्य किया जायेगा।

इसी कडी में महिला एवं बाल विकास द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान किया गया। तहसील परिसर में आयोजित हस्ताक्षर अभियान का शुभांरभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी आर.एन. साहु द्वारा किया गया।

हस्ताक्षर अभियान में नायब तहसीलदार रविन्द्र पटेल एवं मीना बड़कुल परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास की उपस्थिति रहे। इसके साथ ही सेल्फी पाइंट कटनी में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा सहभागिता की गई। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, महिला सम्मान एवं पंख का संदेश जनसमुदाय तक पहुचाया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें