Dharna given by Nagaud Mandal in protest against Congress Government
कांग्रेस सरकार के विरोध में नागौद मंडल द्वारा दिया गया खेत धरना
नागौद। भारतीय जनता पार्टी मंडल नागौद द्वारा दिनांक 14/12/2019 को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चंदकुईया सोसाइटी के सामने खेत धरना दिया गया। धरने में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी मंडल नागौद के पूर्व मंडल अध्यक्ष परम आदरणीय राघवेंद्र सिंह परिहार जी ने कहा कि केंद्र से पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद मिल रही है उसके बावजूद भी राज्य सरकार किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं करा रही है और ना ही कांग्रेस सरकार ने जो अपना वादा किया था कि हम किसानों का दो लाख तक का कर्जा माफ करेंगे उसको आज दिनांक तक कांग्रेस सरकार ने माफ नहीं किया है भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष परम आदरणीय दीपक अग्रवाल जी ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने जो किसानों को सोसाइटी में शून्य प्रतिशत ब्याज के रूप में कर्जा दिया था तथा लौटाने पर दस प्रतिशत राशि घटाकर जमा करना था उसको भी कांग्रेस सरकार ने किसानों को वंचित किया है तथा जो युवाओं को रोजगार देने की बात हुई थी उससे भी कांग्रेस सरकार मुकर गई है। कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण द्विवेदी एडवोकेट ने किया। उक्त कार्यक्रम में ध्रुव सिंह परिहार, रामस्वरूप कुशवाहा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, विवेक मिश्रा इलू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के आई.टी सेल के प्रभारी भूपेंद्र रजक डियर, रमाशंकर गौतम, स्पर्श बारी, देवदत्त त्रिपाठी, सरफराज मुसलमान, मुकुट मिश्रा, लकी मिश्रा, अतुल कुशवाहा, हरिराम कुशवाहा, सुखलाल बुनकर, लाल जी शुक्ला, बालमुकुंद मिश्रा, सेवक राजा, बारेलाल पाल, नरेंद्र मिश्रा, राजेश मिश्रा, लल्लू चौधरी, शोभा कोरी, राकेश कुशवाहा, आनंद कुशवाहा पुन्नू पाल, राजेश कोटवार, समय लाल सेन, कमला कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
