विवादित भूमि पर कब्जे के प्रयास को पुलिस ने किया विफल

मौके पर पहुंचकर हटावाया कब्जा, भाग खड़े हुये कब्जाधारी

कटनी – प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर सभी प्रकार के माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही का अभियान शासन-प्रशासन द्वारा छेड़ा गया है। जिले में भी पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न कार्यवाहियों को अंजाम दिया गया है। रविवार को पुलिस की सक्रियता से थाना कोतवाली के आधारकाप क्षेत्र में भू-माफिया द्वारा जमीन पर कब्जा करने के प्रयास को विफल किया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने खुद स्पॉट पर रहकर कार्यवाही को अंजाम दिया।

मामले के अनुसार सरमन लाल कुशवाहा विरुद्ध लक्ष्मी नारायण निषाद के प्रकरण में माननीय हाईकोर्ट का स्टे था। एसडीएम कोर्ट द्वारा भी आदेश जारी किया गया था। लेकिन इसके बावजूद आज प्रातः 11 बजे से लक्ष्मी नारायण निषाद विवादित भूमि में कब्जा करने पर मौके पर पहुंचा। जिसकी जानकारी सरमन कुशवाहा ने फोन पर कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर सक्रियता से कार्यवाही करते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर किय जा रहे भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाया गया। वहीं इस कार्यवाही में भूमि पर अवैध रुप से कब्जा करने वाले आरोपी भी मौके से भाग खड़े हुये। इस संबंध में अग्रिम कार्यवाही कोतवाली टीआई द्वारा तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर की जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें