लोक सेवा गारंटी अधिनियम के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी को
कटनी – लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के सफलतम 10 वर्ष 25 जनवरी को पूरे हो रहे हैं। इस अवरसर पर मध्यप्रदेश लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम का आयेाजन किया जा रहा है। इसके राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से शामिल होंगे और दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोपाल से होगा। सभी लोक सेवा केन्द्रों पर मुख्यमंत्री का लाईव प्रोग्राम दिखाया जायेगा। जिले में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11.45 बजे जिला पंचायत सभागार में होगा। जानकारी देते हुये जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रदर्शन भी किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यपद्रेश लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों का सम्मान करेंगे। साथ ही नवाचारों का शुभारंभ भी करेंगे। इस अवसर पर लोक सेवा एवं सुशासन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिन्हित जिले के सर्वोत्तम लोक सेवकों एवं लोक सेवा केन्द्र को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया जायेगा।

