जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन का द्वितीय चरण प्रारंभ

बुधवार को 15 वैक्सीनेशन सेन्टर्स में 1114 को लगाया गया कोविड-19 वैक्सीन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुढि़या ने दी जानकारी

कटनी – बुधवार को कटनी जिले में कोविड-19 टीकाकरण के द्वितीय चरण के तहत वैक्सीनेशन किया गया। यह टीकाकरण कटनी जिले में निर्धारित 15 केन्द्रों पर किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप मुढि़या ने बताया कि कटनी जिले में 27 जनवरी को कोविड 19 वैक्सीनेशन के तहत 1114 फ्रंट लाईन वॉरियर्स को कोविड 19 की वैक्सीन लगाई गई है।

जिले में केन्द्रवार आयोजित की गई वैक्सीनेशन के तहत बरही में 76, बहोरीबंद में 76, स्लीमनाबाद में 77, कन्हवारा में 65, पहाड़ी में 65, एमजीएम हॉस्पिटल में 73, धर्मलोक अस्पताल में 87, श्री हॉस्पिटल में 67, रेल्वे हॉस्पिटल में 75, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में 73, डीवीएस में 75, बड़वारा में 58, विजयराघवगढ़ में 80, रीठी में 76 और उमरियापान में 91 लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण के बाद किसी भी लाभार्थी को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं हुई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें