गुरुवार को 10 वैक्सीनेशन सेन्टर्स में 742 को लगाया गया कोविड-19 वैक्सीन
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सिंघई ने दी जानकारी
कटनी – गुरुवार 28 जनवरी को कटनी जिले में कोविड-19 टीकाकरण कटनी जिले में निर्धारित 10 केन्द्रों पर किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि कटनी जिले में 28 जनवरी को कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत 742 फ्रंट लाईन वॉरियर्स को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई है।
जिले में केन्द्रवार आयोजित की गई वैक्सीनेशन के तहत जिला चिकित्सालय कटनी में 90, जिला वैक्सीन स्टोर में 79, सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में 90, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी में 42, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा में 41, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में 89, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही में 57, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोरीबंद में 94, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कन्हवारा में 84 और श्री हॉस्पिटल में 76 लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण के बाद किसी भी लाभार्थी को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं हुई है।

