आबकारी विभाग की कार्यवाही में 16 लीटर से अधिक अवैध मदिरा जप्त

संबंधित आरोपियों के विरुद्ध 5 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध

कटनी – जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु विशेष अभियान जारी है। गतदिवस गुरुवार को आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 03 तथा वृत्त स्लीमनाबाद द्वारा ग्राम सुनहरा तथा ग्राम बिचपुरा में आबकारी दलों द्वारा कार्यवाही की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी. पी. केवट के नेतृत्व शासकीय भूमि तालाब में आबकारी उडनदस्ता ए-टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 16.5 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई। साथ ही 180 किलोग्राम महुआ लाहन भी जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च के तहत 5 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त की गई मदिरा एवं लहान की अनुमानित राशि लगभग 11 हजार 475 रूपये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें