ब्रेकिंग न्यूज़ : एसीसी कैमोर के अधिकारियों की कथनी और करनी में अंतर

एसीसी डायरेक्टर प्लांट ने बैठक में फिर दिया झूठा आश्वासन

( कैमोर ) आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ ने कुछ दिन पूर्व ही एक खबर प्राथमिकता क्रम से चलाई थी जिसमें कहा गया था की “सोशल ऑडिट से खुलेगी सीएसआर विभाग की पोल” और उसमें यह भी कहा गया था कि एसीसी द्वारा कार्यक्रम करके फोटोग्राफ पत्रकारों को प्रकाशन हेतु दिया जाता है लेकिन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को क्यों आमंत्रित नहीं किया जाता। इस खबर का असर यह हुआ कि एसीसी ने आनन-फानन में अचानक एक बैठक आयोजित की और पत्रकारों की तारीफ में झड़ी लगा दी जिसे पाकर क्षेत्र के पत्रकार गदगद हो गए। ज्ञात हो कि विगत 5 वर्षों से एसीसी ने कभी भी पत्रकारों की बैठक आयोजित करना उचित नहीं समझा लेकिन सीएसआर विभाग के सोशल आडिट की खबर ने इतना असर दिखाया कि एसीसी प्रबंधन ने तुरंत पत्रकारों को आमंत्रित कर उनको सम्मानित करके लंच की व्यवस्था भी की।

कुछ दिनों पहले ही नवीन प्लांट अमेहटा के लिए एसीसी के द्वारा नियुक्त किए गए कांट्रैक्टर ने बाहर से अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में मजदूर बुलाए हैं लेकिन पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हम 70% स्थानीय लोगों को रोजगार देंगे। अभी जो लोग आए हैं क्या वह क्षेत्रीय हैं। धन्य है एसीसी सीमेंट के अधिकारी जिन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए पत्रकारों को सरस्वती का पुत्र सम्मानित कर इतना गदगद कर दिया कि सरस्वती ने केकई की बुद्धि को मंथरा के माध्यम से भ्रमित कर राम जैसे प्रतापी राजा को वनवास भेज दिया और अपनी लक्ष्य मे सफल हो गई।

अपने झूठे वादे से निरंतर छाए रहने वाले एसीसी के अधिकारी यदि काम करते तो उन्हें सफाई देने की क्या जरूरत पड़ती। पत्रकारों की मीटिंग लेना जरूरी नहीं था तो पांच साल में अचानक पत्रकारों की याद कैसे आई। एसीसी के डायरेक्टर प्लांट केआर रेड्डी साहब ने जिनसे क्षेत्र वासियों को काफी उम्मीदें थी उन्होंने भी झूठा आश्वासन देने में कोई कमी नहीं छोडी। एक ओर जहां हजारों मजदूर राज्य के बाहर से बुलाए गए हैं वही पत्रकारों के समक्ष शासन की गाइड लाइन का हवाला देते हुए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की बात बड़े गौरव के साथ करते हुए झूठा आश्वासन दे रहे हैं। उनसे आग्रह है कि अगर आप आश्वासन दे रहे हैं तो लिखित में माननीय एसडीएम महोदय के संज्ञान में दिया जाए जिससे कि नगर के युवाओं का संतोष प्राप्त हो क्योंकि सबको पता है कि उनके द्वारा भ्रमित करने के अलावा वास्तविक रूप से कोई जानकारी नहीं दी जाती है ।

रिपोर्ट: संतोष प्रसाद तिवारी चीफ एडिटर आरपीकेपी इंडिया न्यूज़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें