ब्रेकिंग न्यूज़ : भान्जों को केवल मामा से उम्मीद – एसीसी प्रबंधन पर नहीं रहा भरोसा

( कैमोर ) – प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह चौहान एसीसी अमेहटा प्लांट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों को सिर्फ और सिर्फ उम्मीद उनसे ही है कि वह अपनी घोषणा लागू करने की घोषणा एसीसी के मंच के माध्यम से करेंगे। क्या वे एसीसी प्रबंधन से पूछेंगे कि इस प्लांट में कुल कितने लोगों को रोजगार मिलेगा? अभी वर्तमान में कुल कितने लोग काम कर रहे हैं ? और उसमें से कितने लोग स्थानीय लोग हैं? आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ अपने चैनल के माध्यम से माननीय कलेक्टर महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय से अपेक्षा करता है कि क्षेत्रीय बेरोजगारों को रोजगार मिले।

कंपनी उद्घाटन के पूर्व एसीसी प्रबंधन से लिखित में एक आश्वासन लेना चाहिए ताकि आपके सामने किए गए आश्वासन से एसीसी के आला अधिकारी मुकर ना सके। अपने झूठे वादे से निरंतर छाए रहने वाले अधिकारी यदि काम करते तो उन्हें सफाई देने की क्या जरूरत पड़ती। एसीसी के डायरेक्टर प्लांट के आर रेड्डी जिनसे क्षेत्र वासियों को काफी उम्मीदें थी उन्होंने भी झूठा आश्वासन देने में कोई कमी नहीं छोडी।

एक ओर जहां हजारों मजदूर राज्य के बाहर से बुलाए गए हैं वही पत्रकारों के समक्ष शासन की गाइड लाइन का हवाला देते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार देने का आश्वासन दे रहे हैं। अब भांजों को अपने मामा से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह है कि क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, सांसद बीडी शर्मा एवं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अमेहटा में नए प्लांट का उद्घाटन करने के बाद स्थानीय लोगों को 70 प्रतिशत रोजगार दिलाने में कितना सफल हो पाते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें