जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

( भोपाल )

जल संसाधन,मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्री श्री सिलावट ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री लक्ष्मण सिंह गौड़ उनकी आदम कद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अनेक समाजसेवी गण भी उपस्थित रहे।

श्री सिलावट ने कहा कि पंडित दीनदयाल के बताये गये मार्ग पर प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें