वरिष्‍ठ अधिकारियों ने कराया टीकाकरण

( अशोकनगर )

जिले में चल रहे कोरोना वैक्‍सीन टीकाकरण के द्वितीय चरण में राजस्‍व,पुलिस सहित फ्रंट लाईन वर्कर वैक्‍सीन टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को अपर कलेक्‍टर डॉ.अनुज रोहतगी,डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री सुरेश जादव,डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री देवेन्‍द्र प्रताप सिंह,तहसीलदार श्री रोहित रघुवंशी सहित राजस्‍व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला चिकित्‍सालय पहुंचकर टीका लगवाया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें