कलेक्टर श्री कुमार सहित 700 फ्रंट लाईन वर्करों ने लगवाया कोरोना का टीका

( दतिया )

ऐसे फ्रंट लाईन वर्कर जो शेष रह गए है वह आज लगवाएं टीका

जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत् आज कलेक्टर श्री संजय कुमार सहित 700 फ्रंट लाईन वर्करों ने कोरोना से बचाव हेतु टीका लगवाये।
कलेक्टर श्री संजय कुमार ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया और कहा कि यह टीका पूरी तरह से सुरिक्षत एवं कारगर है। इसका किसी भी प्रकार का शरीर पर साईडीइफेक्ट नहीं है। उन्होंने टीके लगवाने के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठकों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के ढ़ाई घंटे के बाद भी उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है। कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि फ्रंट लाईन के वर्करों को जो टीका लगवाया जा रहा है। वह सभी वर्कर जिसमें राजस्व, पंचायत ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय एवं पुलिस विभाग विभाग के अधिकारी एवं जवानों ने टीके लगवाये है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन उदयपुरिया ने बताया कि आज फ्रंट लाईन वर्करों को 700 टीके लगाये गए है। तीन दिन के अंदर कुल 1600 टीके लगाये गए है। जो टीकाकरण का 40 प्रतिशत है। उन्होंने पंचायत एवं ग्राीण विकास, पुलिस, नगीय निकाय, राजस्व विभागों के कार्यालय प्रमुखों से आग्रह किया है कि आपके अधीनस्थ अधिकरियों एवं कर्मचारी 12 फरवरी को कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिन्हें टीका लगवाने के लिए मोबाईल संदेश प्राप्त हुआ। लेकिन किसी कारणवस टीका नहीं लगवा सके वह भी 12 फरवरी को टीका लगवाये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें