रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने जलाभिषेकम कार्यक्रम में 57 हजार जल संरचनाओं का किया वर्चुअल लोकार्पण
( गुना )
केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने जलाभिषेकम् कार्यक्रम में जल संरचनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में महात्मा गाँधी नरेगा, कृषि सिंचाई योजना-वॉटर शेड और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा दो हजार करोड़ रूपए से अधिक लागत की 57 हजार से अधिक जल संरचनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल संबोधित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महात्मा गॉधी नरेगा तथा कृषि सिंचाई योजना वॉटर शेड के हितग्राहियों से संवाद भी किया।
जिले के कलेक्टोरेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री निलेश परीख द्वारा जलाभिषेकम् कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा। इसके साथ ही कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला, जनपद तथा ग्राम पंचायत स्तर पर देखा एवं सुना गया।

