चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन 25 फरवरी तक होंगे
( भिण्ड )
म.प्र.शासन किसान कल्याण विभाग के निर्देशानुसार भारत सरकार की पाईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबि विपणन वर्ष 2021-22 में चना, मसूर एवं सरसो को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु 1 फरवरी से 25 फरवरी 2021 तक पंजीयन किये जाएंगे।
कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि किसान भाई चना, समूर एवं सरसो का समर्थन मूल्य उपार्जन के लिए अपना पंजीयन 25 फरवरी 2021 तक कराना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि पंजीयन निर्धारित समयावधि में कराये जाने हेतु प्रचार-प्रसार मानीटरिंग आदि के लिए किसान कल्याण कृषि विभाग भिण्ड के उप संचालक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने नोडल अधिकारी उप संचालक कृषि को निर्देशित किया है कि प्रत्येक पंजीयन केन्द्र पर पंजीयन की मॉनीटरिंग हेतु नोडल पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाऐ।

