अतिक्रमण हटाने के बाद ग्राम राडेप के ग्रामीणों ने रास्ता बनाने की पेंश की मिसाल

( श्योपुर )

कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान जारी- श्री भरत नायक, बडौदा तहसील के ग्राम राडेप में की अनुक्ररणीय पहल

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले की बडौदा तहसील के क्षेत्र में चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के अतंर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री रूपेश उपाध्याय के निर्देशन में तहसलीदार बडौदा श्री भरत नायक एवं राजस्व निरीक्षण श्री दिव्यराज धाकड एवं पटवारी और पुलिस के सहयोग से ग्राम राडेप में तालाब से लेकर रावली के खेतो तक आम शासकीय रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद ग्रामीणों ने भी जनसहयोग से रास्ता बनवाने में अपनी मिसाल पेश की है।
तहसीलदार श्री भरत नायक ने बताया कि बडौदा तहसील के क्षेत्र में अतिक्रमण के विरूद्ध संचालित किये जा रहे अभिायन के दौरान रास्तो में किये गये अतिक्रमणों को मुक्ति दिलाने की दिशा में राजस्व और पुलिस के माध्यम से मुहिम चलाई जा रही है। जिसके कारण ग्राम राडेप में हटाये गये रास्ते के अतिक्रमण से सभी ग्रामीणों की राह असान हो गई है। अतिक्रमण विरोधी अभियान के अंतर्गत ग्राम राड़ेप में तालाब से लेकर रावली के खेतो तक लंबे अरसे से रास्ता अवरूद्ध पडा हुआ था। जिसका अतिक्रमण हटाया जाकर ग्रामीणों को सुविधा प्रदान की गई।
इस दिशा में तहसील न्यायालय बड़ौदा में राडेप के निवासी आवेदकगण श्री मुरारी पुत्र श्री परसराम सहित 9 ग्रामीणों ने अपने गांव के तालाब से लेकर रावली के खेतो तक जाने हेतु आम शासकीय रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस आवेदन पर से न्यायालय तहसीलदार, तहसील बड़ौदा में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद इस प्रकरण में राजस्व निरीक्षक बड़ौदा से रास्ते का सीमांकन करवाकर चिन्हांकन किया गया। इसी प्रकार रास्ते पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को समझाइश दी जाकर, उनकी सहमति प्राप्त की। जिसमें पूर्व से खसरे में अंकित रास्ते के अतिरिक्त सर्वे कमांक 944 नोईयत शासकीय खलियान से 80 फीट लम्बा नया रास्ता कायम करने की व्यवस्था राजस्व अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित की गई। साथ ही अतिक्रमण मुक्त रास्ते को मुख्य मार्ग से जोड़ा गया। इस दिशा में भी न्यायालय तहसीलदार के प्र.क्र. 0002/ब-13/2020-21 के तहत आदेश पारित किया जाकर, लगभग 1.5 किलो मीटर लम्बा रास्ता ग्राम राडेप के कृषको को खेतो तक पहॅुचने एवं कृषि कार्य करने हेतु आवश्यक सुविधा मुहैया कराई गई। जिसके अंतर्गत 31 दिसंबर 2020 को रास्ते का अतिक्रमण हटाकर, उसे मुक्त कारने की कार्यवाही क की गई।
बडौदा तहसील के ग्राम राडेप के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने के पश्चात ग्राम राड़ेप के श्री मुरारी जाट, श्री मुकेश जाट, श्री विक्की जाट सहित अन्य सभी ग्रामवासीयो द्वारा जनसहयोग से रास्ते पर 4 फीट मिट्टी डालकर कच्चे रास्ते का निर्माण करते हुए पारस्परिक सहयोग की उत्कृष्ट मिसाल पेश की है। साथ ही खोले गए रास्ते की चौड़ाई लगभग 15 फीट है। जिस पर वर्तमान मंे कृषि यंत्र टेक्टर, हारवेस्टर आदि को आने-जाने की सुविधा मिल गई है। अतिक्रमण से मुक्त ग्राम राडेप के इस रास्ते के खुलने से ग्राम के 30 से 35 किसानो को अपने खेत पर पहुॅचने में एवं कृषि यंत्र आदि ले जाने में सुविधा प्राप्त हो रही है। साथ ही इस रास्ते के खुलने और सडक बन जाने से ग्राम राड़ेप के सभी ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है, एवं उनके द्वारा आगे भी इस तरह के शासकीय रास्तो से अतिक्रमण हटाने हेतु प्रशासन को सहयोग देने की अपनी सहमति व्यक्त की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें