सडक सुरक्षा जागरूकता हेतु कार्यक्रमो का आयोजन

( विदिशा )

सड़क सुरक्षा माह के दौरान लोगों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में आज श्रीमती मिश्री बाई जैन शिक्षण एवं परमार्थिक समिति विदिशा द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पैदल रैली का आयोजन किया गया जो कि रेलवे स्टेशन से होती हुई माधवगंज पर समाप्त की गई। रैली में 100 से 150 लोगो ने भाग लिया। संस्था द्वारा सभी को श्लोगन लिखी हुई टी शर्ट एवं कैप दी गईं तथा तख्तियां लेकर एवं श्लोगन बोलते हुए लोगो ने शहर में रैली निकाली। रैली के बाद अग्रवाल धर्मशाला में हेलमेट वितरण, सेमिनार, प्रश्नोत्तरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री गिरिजेश वर्मा, जिला परिवहन अधिकारी, विदिशा एवं संस्था के कार्यक्रम अधिकारी श्री मन मोह चौरसिया उपस्थित हुए।
क्विज के माध्यम से किए गए प्रश्नों के उत्तर देने वालों को पुरस्कार के रुप में हेलमेट वितरण किया गया।
इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी ने हेलमेट पहनने से होने वाले फायदों और महत्वता के बारे में बताया साथ ही सभी को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में जानकारी दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें