कलेक्‍टर ने किया सिविल अस्‍पताल चंदेरी का निरीक्षण

( अशोकनगर )

कलेक्‍टर श्री अभय वर्मा ने शुक्रवार को तहसील चंदेरी भ्रमण के दौरान सिवि‍ल अस्‍पताल चंदेरी का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्‍होंने कोरोना वैक्‍सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्‍त की। साथ ही निर्देशित किया कि पंजीयन के हिसाब से शत् प्रतिशत टीकाकरण हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने डेनिडा में संचालित 20 पलंग की एनआरसी में कुपोषित बच्‍चों को भर्ती कराए जाने के निर्देश चिकित्‍सकों एवं अधिकारियों को दिए। उन्‍होंने कहा कि एनआरसी के 20 पलंग में चिन्हित कुपोषित बच्‍चों को भर्ती कराने के लिए एएनएम,आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं जिम्‍मेदारी दी जाए। जिससे चिन्हित बच्‍चों को समुचित उपचार एवं पोषण आहर मिल सके। निरीक्षण के दौरान वार्डो में पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं तथा साफ सफाई व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। उन्‍होंने सिविल अस्‍पताल में दवाई भण्‍डारगृह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों ने बताया कि उन्‍हें 07 माह से वेतन प्राप्‍त नही हुआ है। इस पर कलेक्‍टर ने तुरंत मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को फोन लगाकर दो दिवस में वेतन भुगतान कराये जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम चंदेरी श्री विजय यादव, तहसीलदार श्री तोमर बीएमओ श्री एम एल खरका सहित चिकित्‍सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें