मच्छरों की पैदावार रोकने के लिए हम सबको मिलकर छेड़नी होगी जंग: डॉ. हेमन्त गौतम

( दतिया )

मलेरिया विभाग स्कॉट के साथ क्षेत्र में लगातार कर रहा छिड़काव

सरकार को कोविड-19 जैसी आपदा को परास्त करने में हमने अपना अमूल्य सहयोग दिया। इस बीच हर नियम और कदम को हमने सरकार की मंशा के अनुरूप अनुशरण किया। इसी तरह अब मच्छरों की फौज हमारे घरों में तांडव मचा रही है। जिसे हमें विभाग के निर्देशानुसार अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई के अलावा घरों के नजदीक गंदे पानी और घर के अंदर पनप रहे लार्वा को नष्ट करना होगा। इसका फायदा यह होगा कि हम मच्छरों से होने वाली डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, फायलेरिया सहित अन्य कीटजनित बीमारियों से परिवार समेत अन्य लोगों को सुरक्षित कर सकते हैं। यह अपील जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. हेमन्त गौतम ने जिलेवासियों से की है।
उन्होंने कहा कि हमने विभागीय कर्मचारियों के साथ 6 लोगों का एक स्कॉट इस कार्य में लगाया है। कर्मचारी योजनाबद्ध तरीके से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के मुताबिक छिड़काव कर मच्छरों के अण्डों से निकलने वाले लार्वा की खोज और उसके विनिष्टीकरण में पूरे मनोयोग से जुटे हैं। लेकिन फिर भी मच्छरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
डॉ. गौतम का कहना है कि सिर्फ कर्मचारियों के भरोसे हम मच्छरोधी यह अभियान पूर्ण नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आमजन को भी कमर कसनी होगी, तभी हम मच्छरों की बढ़ रही वृद्धि को कम कर सकते हैं और कीटजनित नियंत्रण के कार्य में सफल हो सकते हैं।

इन क्षेत्रों में किया गया छिड़काव

लार्वा सर्वे एवं विनिष्टीकरण टीम में शामिल रमेशचन्द्र, धनीराम रायकवार, दीपक, नरेन्द्र, राजकुमार, प्रदीप, अरून, ओमप्रकाश के मुताबिक शहर के विभिन्न हिस्सों में सप्ताहिक सर्वे चार्ट बनाकर मच्छरों के पनपने और लार्वा को खत्म करने का कार्य जारी है। जिसके मुताबिक अलग-अलग दिन अलग-अलग वार्डों में टीम पहुंचकर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रही है। इस बीच कई स्थानों पर टीम को भारी मात्रा में लार्वा मिला, जिसे नष्ट किया गया।
टीम ने बताया कि 9 फरवरी 2021 से 13 फरवरी, 2021 तक हमने तलैया मोहल्ला, मंटी वाली गली, भटियारा मोहल्ला, पटवा वाली गली, धमतालपुरा, दारूगर की पुलिया, किला चौक, सब्जी मण्डी, मीट मण्डी, गौड़ा मार्ग, नजयाई मार्ग, पानी की टंकी, तिवारी गली, चौधरी वाली गली, सीकरी वाली गली, भरतगढ़ स्कूल वाली गली, रिछरा फाटक वाली गली, रबदापुरा क्षेत्र, रांव साहब वाली गली, डॉ. सूरी वाली गली, तरन ताल, हड़ा पहाड़, मोटल होटल, मेडीकल कॉलेज, डॉ. कॉलोनी, मेडीकल, 29वीं वाटालियन, लाला का ताल, बर्फ फैक्ट्री, बग्गीखाना, छोटा बाजार, दरोगा वाली गली, गाड़ी खाना, बैंक घर की गली, हबेली, बड़ापुरा, सायनी मोहल्ला, पकौड़िया महादेव, पूर्व पार्षद कैलाश पटेल वाली गली, जिला जेल के अन्दर, अमन कॉलोनी, एसएफ कॉलोनी, पावर हाउस, पी.डब्ल्यू.डी., चेतना पब्लिक स्कूल तक घरों, ऑफिसों और प्रायवेट संस्थानों में लार्वा सर्वे कर जरूरत के हिसाब से छिड़काव किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें